JanjgirChampa Big News : छप्पर की मरम्मत कर रहे थे 2 व्यक्ति, फिर ऐसा कुछ हुआ कि 1 व्यक्ति की हो गई मौत… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना के चंडीपारा गांव में छप्पर की मरम्मत करते 2 व्यक्ति 11 केव्ही तरंगित तार की चपेट में आ गए और हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरे व्यक्ति झुलस गया है, जिसे पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 



दरअसल, अमृत जगत और भरतलाल के द्वारा छप्पर की मरम्मत की जा रही थी. ऊपर से 11केव्ही तरंगित तार गुजरा था. कार्य के दौरान अमृत जगत का ध्यान नहीं रहा और हाथ ऊपर करने से वह तरंगित तार की चपेट में आ गया. फिर भरतलाल भी चपेट में आ गया. घटना में अमृत जगत की मौत हो गई है, वहीं घायल भरतलाल का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!