Janjgir Big News : छात्रा की पानी बॉटल में मिला था ज्वलनशील पदार्थ, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया… पूरे मामले को जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सेंट्रल स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा की पानी बॉटल में ज्वलनशील पदार्थ मिलाने के मामले में स्कूल प्रबंधन की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने BNS की धारा 118 (1 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है. छात्रा के परिजन ने एसिड मिलाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पानी की बॉटल से सैम्पल ले लिया है. जांच के बाद पता चलेगा कि पानी की बॉटल में क्या ज्वलनशील पदार्थ मिला था ?

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

दरअसल, सेंट्रल स्कूल जांजगीर में 11वीं की छात्रा क्लास में थी. फिर वह पानी बॉटल को क्लास में छोड़कर बाहर गई थी और वापस आकर पानी पिया तो उसका मुंह जलने लगा. छात्रा ने इसकी जानकारी परिजन को दी, फिर हड़कम्प मच गया. स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी जांच करने की कही थी, फिर अब सिटी कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!