Korba Big Update : 16 घण्टे बाद खदान में बहे अधिकारी की लाश मिली, 1 अधिकारी बचा था, SDRF की टीम कर रही थी रेस्क्यू… इस तरह हुई घटना…

कोरबा. कुसमुंडा खदान में लगातार बारिश के बाद तेज बहाव आने से मिट्टी के सैलाब के साथ बहे अधिकारी जीतू नागरकर के शव को 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है. साथ ही, बहने का लाइव वीडियो भी सामने आया है. रेस्क्यू के लिए SDRF की टीम पहुंची थी और तलाश के बाद अधिकारी का शव मिल गया है



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

आपको बता दें कि कल कुसमुंडा खदान के निरीक्षण के लिए अधिकारी-कर्मचारी गए थे, जहां बारिश के तेज बहाव से 2 अधिकारी बह गए थे. यहां 1 अधिकारी किसी तरह बच गया था, वहीं दूसरा अधिकारी जीतू नागरकर लापता था, जिसकी लाश 16 घंटे बाद मिल गई है. मृतक अधिकारी जीतू नागरकर, सीनियर अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape FIR : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

error: Content is protected !!