Natasa Stankovic Net Worth: जानें कितनी है हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक की नेटवर्थ, कैसे कमाए करोड़ों रुपये?

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो गए हैं। दोनों ने गुरुवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर ये जानकारी दी। इसी के साथ दोनों का तकरीबन चार साल का रिश्ता भी खत्म हो गया। नताशा यूं तो बॉलीवुड में 2012-13 से काम कर रही हैं लेकिन हार्दिक से शादी करने के बाद उनकी शोहरत रातों-रात बढ़ गई।



नताशा ने एड फिल्म, एंडोरसमेंट, म्यूजिकल वीडियो में काम किया। इन्हीं के जरिए उन्होंने अपनी कमाई की। हार्दिक से शादी के बाद भी उनका काम जारी रहा और उनकी कमाई भी। हम आपको बताएंगे कि तलाक के समय नताशा की नेटवर्थ कितनी है।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026: 17 साल से नहीं टूटा युवराज सिंह का ये महा-रिकॉर्ड, अच्छे-अच्छे दिग्गज भी हुए फेल; क्या इस सीजन टूटेगा तिलिस्म?

नताशा के पास कितना पैसा?
एक अनुमान के मुताबिक नताशा की नेटवर्थ तकरीबन 20 करोड़ रुपये है। उन्होंने ये रकम मॉडलिंग, डांस, विज्ञापन के जरिए कमाई है। आगे भी वह बॉलीवुड में काम जारी रख अपनी कमाई करेंगे। इसके अलावा तलाक के बाद हार्दिक से भी उन्हें एलिमनी मिल सकती है और ये रकम अच्छी खासी हो सकती है। इसके बाद नताशा की नेटवर्थ में और इजाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  IPL टीम स्पॉन्सरशिप ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा,आसानी से समझें इसका मतलब

सर्बिया की हैं नताशा
नताशा सर्बिया की हैं। वहीं उनका जन्म हुआ। बॉलीवुड की चकाचौंध ने नताशा को अपनी तरफ खींचा और वह यहाँ आ गईं। बॉलीवुड में आकर उन्होंने मॉडलिंग की, फिर धीरे-धीरे अपने पैर जमाए। नताशा के डांस के चर्चे भी जमकर होते हैं। वह कई म्यूजिकल वीडियो में नजर आईं। कुछ दिन पहले हालांकि वह अपने बेटे को लेकर मुंबई छोड़कर सर्बिया चली गईं हैं। अब देखना होगा कि वह बॉलीवुड में कब वापसी करेंगी।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026: 17 साल से नहीं टूटा युवराज सिंह का ये महा-रिकॉर्ड, अच्छे-अच्छे दिग्गज भी हुए फेल; क्या इस सीजन टूटेगा तिलिस्म?

error: Content is protected !!