Sakti Big Fraud : पटवारी और उनके परिवार के छग राज्य ग्रामीण बैंक के खाते से 22 लाख 67 हजार 11 रुपए की हुई ठगी, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा IMPS और RTGS के तहत की गई ठगी

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के पोरथा गांव में पटवारी प्रतीक राठौर और उनके परिवार के छग राज्य ग्रामीण बैंक के खाते से 22 लाख 67 हजार 11 रूपए को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा IMPS और RTGS के तहत रुपए को निकालकर ठगी की है. ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, पोरथा गांव प्रतीक राठौर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह जांजगीर-चाम्पा जिले के दुरपा गांव में पटवारी के पद पर पदस्थ है. उनका और उनके दादी, बड़े पापा का छग राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में संयुक्त खाता है, जिसमें किसी भी प्रकार का ATM, नेट बैंकिंग नही है. बैंक खाते में कुल 22 लाख 68 हजार 621 रुपए था, जिसमें से अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा IMPS और RTGS के द्वारा 22 लाख 67 हजार 11 रुपए को शाखा से निकालकर ठगी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

पुलिस ने पटवारी प्रतीक राठौर की रिपोर्ट पर ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!