Sakti Big Arrest : गौ मांस घर में रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के पास से गाय के सिर, पैर, मांस और चमड़ा जब्त, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने डूमरपारा गांव से गौ मांस घर में रखने वाले आरोपी युवक बुदेश उर्फ शेर सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बुदेश उर्फ शेर सिंह के खिलाफ धारा 4, 5, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की है.

 



बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश खलखो ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली कि डूमरपारा गांव में युवक बुदेश उर्फ शेर सिंह ने अपने घर में गौ मांस रखा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी युवक बुदेश उर्फ शेर सिंह के घर से गाय के सिर, पैर, मांस, चमड़ा को जब्त किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!