Sakti Fraud Arrest : 9 किसानों से 12 लाख 83 हजार एक सौ रुपये के धान की खरीदी कर फरार आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने 9 किसानों से 12 लाख 83 हजार एक सौ रुपये के धान की खरीदी कर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी भगतराम रात्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी भगतराम रात्रे के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, आडिल गांव के दिलीप गबेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके साथ ही अन्य 8 किसानों से नवागांव निवासी भगतराम रात्रे ने 1645 बोरी धान, जिसकी कीमत 12 लाख 83 हजार एक सौ रुपये में खरीदने का सौदा किया था. धान की खरीदी करने के बाद से उसने बिक्री की रकम नहीं दिया और फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

रिपोर्ट पर मालखरौदा पुलिस ने धोखाधड़ी के फरार आरोपी भगतराम रात्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!