Champa Fraud Arrest : फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कर रूपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कर रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, जवाहर लाल सोनंत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि योगेश कुमार देवांगन के द्वारा जगदल्ला चांपा के पास जमीन को 3 लाख रुपए में सौदा किया था और जमीन को अपने नाम से रजिस्ट्री कराकर जमीन का 3 लाख रुपए पीड़ित जवाहर लाल सोनंत को नहीं दिया. पुलिस ने जवाहर लाल सोनंत की रिपोर्ट पर आरोपी योगेश कुमार देवांगन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इधर, पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कर रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी योगेश कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!