अचानक भरभराकर गिरी दीवार, दबने से 8 बच्चों की मौत, पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए इकठ्ठा हुए सभी मासूम

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल ज्यादातर बच्चों की उम्र 10 से 14 साल की है। पूरा मामला शाहपुर इलाके का है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा हुआ है और रेस्क्यू अभियान में जुट गया है।



 

 

 

इसे भी पढ़े -  Gmail Trick: अब कोई नहीं कह पाएगा ‘मेल नहीं देखा’, Gmail की इस ट्रिक से तुरंत चल जाएगा पता

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से ही लोग शिवलिंग बनाने लग जाते हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, मंदिर परिसर के बाजू वाली दीवार भरभराकर गिर गई। रेस्क्यू के दौरान रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़े -  BSNL का 72 दिन वाला जबरदस्त प्लान, 2.5GB हाई-स्पीड डेटा डेली...पूरी खबर पढ़िए

error: Content is protected !!