BSNL 5G: यूजर्स की होगी मौज, शुरू होने वाली हैं 5G सेवाएं; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पहली वीडियो कॉल

नई दिल्ली. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स के लिए रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा चुके हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास बीएसएनएल का ही ऑप्शन बचता है। हालांकि, बीएसएनएल की 5G सेवा शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। अच्छी बात ये है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बहुत जल्द ग्राहकों के लिए पूरे देश में 5G सर्विस टेस्ट करने जा रही है। दरअसल, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दूरसंचार विभाग ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

 



इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

BSNL 5G की सफल रही टेस्टिंग
दरअसल, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस वीडियो में पहली BSNL 5G वीडियो कॉल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कॉल में सिंधिया एक महिला को वीडियो कॉल करते नजर आए हैं।

वीडियो को पोस्ट करने के साथ दूरसंचार विभाग ने कैप्शन दिया है- BSNL 5G इनेबल्ड वीडियो कॉल की टेस्टिंग सफल रही।मालूम हो कि बीएसएनएल पूरे देश में अपनी 4G सर्विस लॉन्च कर रही है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

टैरिफ में बढ़ोत्तरी का BSNL को फायदा

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को इसका फायदा मिल रहा है। कंपनी के मई में 15 हजार ग्राहक बढ़े थे तो वहीं जून में 58 हजार ग्राहकों ने कंपनी का साथ छोड़ दिया था। जुलाई के पहले 15 दिन की ही बात करें तो कंपनी को तकरीबन 15 लाख नए ग्राहक मिल चुके हैं। एक दिन में कंपनी के साथ 1 लाख नए ग्राहक जुड़ रहे हैं।

error: Content is protected !!