CG News: लापरवाह सिस्टम ने फिर ले ली मरीज की जान, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो नहीं था कोई स्वास्थ्यकर्मी, हो गई मौत

केशकालः छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी अस्पताल की लापरवाही की कीमत एक मरीज को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से एक मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज जिस समय अस्पताल पहुंचा, उस समय वहां पर कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही SDM अंकित चौहान खुद अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

 



मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला केशकाल इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहीगांव का है। यहां एक मरीज सोमवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा हुआ था। इस दौरान अस्पताल में कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था, लिहाजा मरीज को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। जब तक कोई स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल आते, तब तक मरीज ने दम तोड़ दिया। इलाज के अभाव में मरीज की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

घटना की जानकारी मिलते हुए SDM अंकित चौहान खुद अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इधर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिसेन ने भी इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही है। दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!