Champa Fraud Arrest : पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, मंत्रालय में पहुंच बताकर ठगे रुपये, चाम्पा पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने शातिर ठग को रायपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. आरोपी ठग ने मंत्रालय में पहुंच बताकर पटवारी की नौकरी लगाने 5 लाख की ठगी की थी. आरोपी का नाम जुगल किशोर साहू है और वह रायपुर के शेजबाहार का रहने वाला है.

 



चाम्पा पुलिस के मुताबिक, चाम्पा के बेलदार पारा के रहने वाले इसाक मसीह ने रिपोर्ट लिखाई कि उसका बेटा शशांक मसीह की मुलाकात जुगल किशोर साहू से ट्रेन में हुई थी. इसके बाद उसने मंत्रालय में पहुंच होने की बात कहकर पटवारी की नौकरी लगाने का झांसा दिया था. इसके बाद 5 लाख की डिमांड की गई थी, फिर ढाई लाख नगद और ढाई लाख आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी को को दे दिए थे.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इसके बाद ना तो नौकरी लगी और ना ही रुपये वापस किया गया. जब रिपोर्टकर्ता ने रुपये की मांग की तो आरोपी घुमाने लगा. इसके बाद चाम्पा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और आरोपी जुगल किशोर साहू की गिरफ्तारी की गई है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!