Janjgir Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 47 नग देशी शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति को जांजगीर के बाजार पारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 47 नग देशी शराब को जब्त किया है.



सिटी कोतवाली पुलिस भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जांजगीर के बाजार पारा में एक व्यक्ति देशी शराब की अवैध बिक्री रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी कन्हैया यादव के कब्जे से 47 नग देशी शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : 36 वां बिलासा महोत्सव 14 मार्च से, कर्मा, ददरिया, भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत संगीत के साथ 50 वाद्ययंत्रों की होगी प्रस्तुति

पुलिस ने आरोपी कन्हैया यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!