JanjgirChampa Accident Death : वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, एक युवक की हुई मौत, दूसरे युवक को आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया. हादसे में 1 युवक साहिल साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक पुरुषोत्तम साहू को पामगढ़ CHC में भर्ती कराया गया है. दोनों युवक, बिलाईगढ़ के पवनी गांव के रहने वाले हैं.

 



जानकारी के अनुसार, पवनी गांव के 2 युवक साहिल साहू और पुरुषोत्तम साहू, बाइक से बिलासपुर जा रहे थे. वे मेहंदी गांव पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक साहिल साहू की मौत हो गई, दूसरे युवक का इलाज पामगढ़ के CHC में चल रहा है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!