JanjgirChampa Arrest : घर के सामने खड़े माजदा वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर चोरी के आरोप में भी जा चुका है जेल, बलौदा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने माजदा वाहन की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी नवगवां गांव से की गई है. आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए माजदा वाहन को जब्त किया गया है. आरोपी पूर्व में भी ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. आरोपी का नाम रमेश कुमार गोंड है और वह बेलंदियाडीह गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस के मुताबिक, बलौदा निवासी विकास अग्रवाल ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के सामने रात में माजदा वाहन को पार्क किया था. सुबह उठकर देखा तो वाहन नहीं था, जिसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला, इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने BNS की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया था और जांच की. इसके बाद आरोपी रमेश कुमार गोंड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!