JanjgirChampa News : बिर्रा के जय भारत स्कूल में मनाया गया हरेली त्यौहार

जांजगीर-चांपा. बिर्रा के जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली त्यौहार को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा एक दिन पहले आज छत्तीसगढ़ महतारी और किसान की वेशभूषा कर डांस किया गया है.

 



आपको बता दें कि कल छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार हरेली है इस दिन किसान अपने कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं और अच्छी फसल की कामना करते हैं। लोग अपने घरों और खेतों में नीम की पत्तियों का छिड़काव करते हैं और गायों व बैलों की पूजा करते हैं. बच्चों को गुड़ और चना खिलाया जाता है और विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं. हरेली त्यौहार ग्रामीण समुदायों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह उनकी कृषि और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

इसी त्यौहार को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी और किसान की वेशभूषा भूषा पहनकर डांस कर सभी को छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार को जानने के लिए प्रेरित किया है. इस दौरान स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!