JanjgitChampa FIR : महिला सरपंच के घर अंदर घुसकर पंच ने की जातिगत गाली-गलौज, मारपीट करने वाले पंच के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव की महिला सरपंच रामिन बाई नेताम को पंच अजीम मोहम्मद ने घर में घुसकर मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले पंच अजीम मोहम्मद के खिलाफ BNS 115(2), 296, 332(C) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव की सरपंच रामिन बाई नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वार्ड नं 16 के पंच अजीम मोहम्मद, उसके घर के अंदर घुसकर जातिगत गाली-गलौज की और रुपये की मांग करने लगा. उसे रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने लगा. इसके साथ पंच अजीम मोहम्मद, पंचायत में विकास कराने के नाम पर 10 प्रति कोरे लेटर पेड में साइन करवा लिया है, जिसका गलत दुरुपयोग कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने महिला सरपंच के घर अंदर घुसकर जातिगत गाली-गलौज करने वाले पंच अजीम मोहम्मद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!