Kisaan School : किसान स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस, 40 साल से निःशुल्क पढ़ा रहे कमरीद के पुजारी गुरुजी ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर 40 साल से निःशुल्क पढ़ा रहे कमरीद के पुजारी गुरुजी रामकृष्ण बैष्णव ने किसान स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया. तत्पश्चात राष्ट्रगान से परिसर गुंज उठा.

 



इस मौके पर देश के आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों की याद में पुजारी गुरुजी रामकृष्ण बैष्णव, उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप समेत गांव के प्रबुद्ध नागरिक जोतराम यादव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के तत्कालीन प्रधानपाठक श्रीमती प्रभा किरण पांडेय, शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक सुखीराम कंवर, पत्रकार राजकुमार साहू और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, जनभागीदारी शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद यादव, नेतराम यादव, पिंटू कश्यप, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के सचिव लखपति दीदी पुष्पा यादव, साधना यादव, उर्मिला यादव, रामबाई यादव, डॉ रामदयाल यादव, डॉ. कैलाश बरेठ, उर्मिला यादव, सुधराम यादव और जिले के प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!