Sakti Attack : नाबालिग बेटे और दो भाइयों ने निलंबित पुलिस आरक्षक के ऊपर टंगिया, तलवार से किया हमला, पुलिस आरक्षक को आई गंभीर चोट, बिलासपुर सिम्स में भर्ती

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव में नाबालिग बेटे और दो भाइयों ने निलंबित पुलिस आरक्षक देवानन्द जांगड़े के ऊपर टंगिया, तलवार, फरसा से हमला कर दिया. बिलासपुर सिम्स में गंभीर रूप से घायल आरक्षक को भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में हमला करने वाले दोनों भाई देवराज जांगड़े, देवनारायण जांगड़े और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ 115(2), 118, 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, कुटराबोड़ गांव के देवानन्द जांगड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कोरबा के कुसमुंडा थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ है. 6 माह से निलंबित होने के वजह से गांव में रह रहा है. घर आने पर उसके छोटे बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि उसके दोनों चाचा देवराज जांगड़े, देवनारायण जांगड़े और बड़े भाई उन्हें जान से मारने की लिए ढूंढ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

कुछ बाद उसके दोनों भाई और नाबालिग बेटा आकर टंगिया, फरसा तलवार लेकर आकर जान से मारने की धमकी देकर हमला कर दिए. बीच-बचाव करने आए उसके छोटे बेटे से भी मारपीट की. दोनों घायल बाप-बेटे को जैजैपुर अस्पताल ले जाया गया है. गंभीर रूप से घायल आरक्षक देवानंद जांगड़े को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है, जहां इलाज चल रहा है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!