Sakti Big News : 2 पुलिसकर्मी से युवकों ने जातिगत गाली-गलौज कर मारपीट की, 3 नामजद और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. हसौद के मिलन चौक में बोल बम उत्सव दौरान ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, आरक्षक जितेंद्र कंवर के साथ युवकों ने जातिगत गाली-गलौज कर मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले 3 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



हसौद थाना प्रभारी विंटन साहू ने बताया कि थाना स्टाफ के 2 पुलिसकर्मी की मिलन चौक में बोम बम उत्सव होने पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई थी. वहां DJ में बोल बम में श्रद्धालु और कांवर यात्री नाच गा रहे थे. 3 युवक बाइक में आकर नाचने लगे. बाइक को साइड में रखकर नाचने को बोलने पर प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार से आरोपी शिवम जायसवाल और अन्य लोगों ने गाली-गलौज की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

पास में वीडियो बना रहे आरक्षक जितेंद्र कंवर से मोबाइल छीनकर, दोनों से जातिगत गाली-गलौज कर मारपीट की और मौके से भाग गए. प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार की रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले आरोपी शिवम जायसवाल और अन्य लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश की व्यवस्था चरमराई, भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से अन्नदाता बेहाल : डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री ने जारी किया बयान...

Related posts:

error: Content is protected !!