छग खबर : नगर सरकार गिराने में शामिल तीन कांग्रेस नेताओं को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए हुए निष्कासित

बैकुंठपुर: छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी भी कई नेताओं को निष्कासित कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने तीन और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनों नेताओं के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कार्रवाई की है।

 



मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड नं 10 पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड नं 4 पार्षद संतोषी एक्का और वार्ड नं 15 पार्षद प्रदीप तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों पार्षद पा​र्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और शिवपुर चरचा नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ मतदान किया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ

गौरतलब है कि कोरिया जिला स्थित नगर पालिका शिवपुर चरचा के अध्यक्ष लालमुनी यादव के खिलाफ वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं 4 अन्य पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव लाने मांग रखी थी। वहीं, पार्षदों की मांग के अनुसार फ्लोर टेस्ट कराया गया, जिसमें विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष को मात्र 3 वोट ही मिले। ऐसे में अध्यक्ष लालमुनी यादव को कुर्सी गंवानी पड़ी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!