6 साल में बनी इस साउथ फिल्म का ओटीटी पर रहा भौकाल, न करें अकेले देखने की गलती

हॉरर फिल्में हो या कॉमेडी, पॉलिटिकल ड्रामा हो या फैमिली ड्रामा ये सारी मूवी और सीरीज आपको आसानी से देखने को मिल सकती हैं, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने मनोरंजन के लिए कुछ खास देखने की तलाश में घंटों तक सिर्फ फिल्में और सीरीज ही ढूंढते रह जाते हैं।
ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी साउथ की फिल्म लेकर आए हैं, जिसका डारवना क्लाइमेक्स देख आपके दिलों की धड़कन भी तेज हो सकती है। इतना ही नहीं 18 साल से कम और बुजुर्ग लोगों को अकेले ये फिल्म न देखने दें।



 

 

 

क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपने कई हॉरर फिल्में और सीरीज देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस साउथ फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका नाम सुनते ही आपका दिमाग भी घुम जाएगा। हम बात कर रहे हैं सोहम शाह स्टारर ‘तुम्बाड’ की जो एक फोकलोर हॉरर फिल्म है। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को ओटीटी पर खूब पसंद किया गया था। ये फिल्म अब एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता सोहम शाह ने विनायक नाम के एक व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो लालची होते हुए भी बहुत बहादुर होता है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

 

 

 

6 साल में बनी थी ये हॉरर फिल्म

‘तुम्बाड’ की कहानी 1900 के दशक की है। इस फिल्म में विनायक कुछ दशकों के बाद अपने पैतृक गांव लौटता है और वह वहां एक भयानक पुराने किले में छिपे खजाने के लिए आता है। उसका मकसद होता है कि वह कैसे भी बस इतना खजाना लूट ले कि उसकी आने वाली पुश्तें बिना कमाए भी आराम से जिंदगी जी सकें। बता दें कि इस पूरी फिल्म को शूट करने के दौरान मेकर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था इसीलिए फिल्म की शूटिंग पूरे 6 साल में पूरी हो पाई थी। 5 करोड़ के लो बजट में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया बल्कि ओटीटी पर भी तहलका मचा चुकी है।

इसे भी पढ़े -  UK ने अरब सागर में तैनात की टोमाहॉक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी; मिडिल ईस्ट युद्ध में आएगा नया मोड़?

error: Content is protected !!