ताजमहल के मुख्य गुंबद तक ले जा सकेंगे पानी की बोतल, सावन के महीने में ASI ने लगाई थी रोक..

आगरा: ताजमहल में अब मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने की सुविधा मिल सकेगी। श्रावण मास खत्म होते ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने फिर से इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। पानी की बोतल पर रोक के चलते पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 



 

 

कुछ दिनों पहले अखिल भारत हिन्दू महासभा के दो पदाधिकारियों और एक महिला नेत्री ने पानी की बोतल में गंगाजल ले जाकर कब्रों की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर चढ़ा दिया था। इसको लेकर हड़कंप मच गया था। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने मुख्य गुंबद के तक पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

 

हालांकि पानी की बोतल न ले जाने देने से पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही थी। गर्मी और उमस में पर्यटक बिना पानी के बेहाल हो रहे थे। यूपी टूरिस्ट गाइड्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने पानी की बोतले ले जाने देने के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद से बात की थी। उन्होंने सावन महीने के खत्म होने के बाद इस व्यवस्था को फिर से लागू कराने का आश्वासन दिया था। अब पानी की बोतल ले जाने की व्यवस्था फिर से बहाल कर दी गई है। इससे पर्यटकों को राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!