Janjgir Big News : कांग्रेस नेता ने पत्नी और 2 बेटों के साथ जहर पीया, बड़े बेटे की मौत, तीनों की हालत गम्भीर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के बोंगापार में कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने पत्नी और 2 बेटों के साथ जहर पी लिया. घटना में बड़े बेटे 28 वर्षीय नीरज यादव की सिम्स बिलासपुर में मौत हो गई है, वहीं कांग्रेस नेता पंचराम यादव, उनकी पत्नी दिनेश नन्दिनी यादव और छोटे बेटे सूरज यादव की हालत गम्भीर है और बिलासपुर के निजी अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है. घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. हालांकि, कर्ज की वजह से सुसाइड की कोशिश की चर्चा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

दरअसल, जांजगीर के बोंगापार निवासी कांग्रेस नेता पंचराम यादव, ठेकेदारी का काम करते हैं. साथ ही, बेटों ने फेब्रिकेशन का काम शुरू किया था. पंचराम, यादव समाज में जिला संरक्षक है और कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय हैं. इस बीच पंचराम यादव, पत्नी दिनेश नन्दिनी यादव, बेटे नीरज यादव और सूरज यादव ने जहर पी लिया. बाद में, चारों को जांजगीर के जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया. सिम्स में इलाज के दौरान नीरज यादव की मौत हो गई, वहीं अब पंचराम यादव, पत्नी और छोटे बेटे का इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!