Janjgir Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया, डिटेल में पढ़िए पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी जुज्जावारापू श्रीनिवास को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी जुज्ज़ावारापू श्रीनिवास, 2018 से फरार था और कोर्ट का स्थायी वारंटी था.



दरअसल, रविदास चौक जांजगीर के देवनारायण कश्यप ने 2018 रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बुधराम भारद्वाज, जुज्जावारापू श्रीनिवास और साथियों ने आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास में नौकरी लगाने के लिए 8 लाख रुपये लिया था, लेकिन नौकरी नहीं लगी. इसके बाद रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी बुधराम भारद्वाज को गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

इस दौरान से आरोपी जुज्जावारापू श्रीनिवास फरार था, जिसे सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 साल बाद गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया था. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

error: Content is protected !!