Janjgir News : पर्यावरण और शिक्षा के लिए समर्पित मित्रम फाउंडेशन, पौधरोपण कर लोगों को कर रहे जागरूक

जांजगीर. मित्रम फाउंडेशन की शुरुआत जांजगीर में हो चुकी है. एक ऐसा फाउंडेशन जो पर्यावरण और शिक्षा के लिए समर्पित है.
जो लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में इस मानसून जांजगीर शहर लगभग 50 पौधे लगा चुका है.
इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए इस फाउंडेशन का निर्माण किया गया.
जिसका उद्देश्य पर्यावरण के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में समाज और देश विकास में योगदान दिया जा सके.
फाउंडेशन के लोग आपस में ही अर्थ एकत्रित कर पौधे रोपित करते है तथा उसे ट्री गार्ड से संरक्षित भी करते है.

 



हर शनिवार और रविवार यह अपनी टीम के साथ निकलते हैं और जांजगीर शहर में पौधे रोपित करते हैं और उन्हें संरक्षित कर उनकी देखभाल भी करते हैं

यह फाउंडेशन पर्यावरण के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करने के लिए संकल्पित है.
इस फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य है.
शिक्षा के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना, समाज को बेहतर बनाने के क्षेत्र में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना, सामाजिक समरसता क़ा विकास करना, करियर काउंसलिंग हेतु कार्यशाला आयोजित करना, पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए मित्रम फाउंडेशन ने कचहरी चौक में स्थित गणेश पंडाल में अपना पहला कार्यक्रम किया, जिसमें मित्रम फाउंडेशन के द्वारा लगभग 100 पेड़ निशुल्क वितरित किये गए। आम लोगों द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत सराहा गया और इसमें काफी रूचि भी दिखाई.
लगभग डेढ़ घंटे में ही 100 पौधों को हाथों हाथ लोगों ने लिया और उसे रोपित कर संरक्षित करने हेतु संकल्प लिया.

मित्रम फाउंडेशन का मानना है कि आगे वाले सालो में और गर्मी बढ़ेगी, जो कि और भी भयानक होगा, इसलिए पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित करना नितांत आवश्यक है. इस उद्देश्य हेतु मित्रम फाउंडेशन लगातर इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

मित्रम फाउंडेशन 16 सितम्बर को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विष्णु मंदिर, भीमा तालाब के पास शाम 05 बजे पौधे वितरित करने वाला है.

मित्रम फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित मैसी,सेजेस नवागढ़ प्राचार्य , सचिव सैय्यद रफीक सेजेस जांजगीर, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, ट्रेसरी ऑफिसर मुंगेली, उपाध्यक्ष सेवक राठौर, प्राचार्य मुड़पार, पालेश ठाकुर, अनुग्रह मेसी, ऑस्टिन मेसी, नेहा मेसी, निकिता वर्मा, सिया और सान्वी यें लगातार फाउंडेशन के लिए कार्य कर रहें है। इनके अनुसार अभी लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की योजना है जिसमे जिला प्रशासन क़ा भी मदद लिया जाना है।

वही इस फाउंडेशन के संरक्षक के रूप में प्रद्युमन शर्मा, प्रोफेसर डाइट, गोपेश साहू, प्रोफेसर डाइट, एम आर चंद्रा प्रोफेसर डाइट, अश्विनी राठौर, हायर सेकेंडरी स्कूल धुरकोट लगातार अपने अनुभव और ज्ञान से इस फाउंडेशन को नित नई दिशा के लिए मार्गदर्शन दे रहे है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!