Janjgir News : समन्वय के साथ जिले में स्काउटिंग की गतिविधियों को बनाएंगे व्यापक : शेखर चंदेल, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड ने पूजा अर्चना कर जिला कार्यालय का किया शुभारंभ

जांजगीर-चाम्पा. हम सब समन्वय के साथ स्काउटिंग के माध्यम से अपने समाज को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे. जिले में स्काउट गाइड की गतिविधियों को व्यापक बनाकर अधिक से अधिक छात्र छात्राओ और युवाओं को जोड़ा जाएगा. यह बाद जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड शेखर चंदेल ने कही. उन्होंने 15 सितम्बर को सपत्नीक विधिवत पूजा अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवेकानंद मार्ग पर स्थित पुराने कलेक्टोरेट भवन में जिला कार्यालय भारत स्काउट एंड गाइड जाँजगीर चाँपा का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि ज़िले के सभी प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कब बुलबुल,स्काउट गाइड, रोवर रेंजर व एडल्ट रिसोर्स के पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों को अधिक सक्रियता पूर्वक क्रियान्वयन किया जाएगा. ताकि
स्काउटिंग से जुड़कर युवा सामाजिक सेवा और नागरिकता के मूल्यों के बारे में बेहतर समझ बना सकें. उन्हें प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ताकि वे अपने समाज में सकारात्मक योगदान कर सकें.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव चमन सिंह, राजेश ढोसले, राज्य कर्मचारी संघ के ज़िलाध्यक्ष अनुभव तिवारी, व्याख्याता दीपक कुमार यादव, दिव्यांश चन्देल, मनीष, लखन आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!