JanjgirChampa Big News : लकड़ी काटते वक्त आरी मशीन से कारपेंटर का पैर कट गया, अधिक ब्लडिंग से कारपेंटर की मौत

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के बेलनियाडीह गांव में लकड़ी काटते वक्त आरी मशीन से कारपेंटर का पैर कट गया और बलौदा अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान अधिक ब्लडिंग से उसकी मौत हो गई.

 



दरअसल, कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र से धौलपुर गांव से कारपेंटर चन्द्रा दास महंत, बलौदा क्षेत्र के बेलनियाडीह गांव आया था और आरी मशीन से लकड़ी काटने का काम कर रहा था. इस दौरान आरी मशीन से कारपेंटर का पैर कट गया. उसे गम्भीर हालत में बलौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां अधिक ब्लडिंग से कारपेंटर चन्द्रा दास महंत की मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!