JanjgirChampa Big News : तीसरी मंजिल से गिरने पर पेंटर की मौत, इस तरह हुई बड़ी घटना, जांच कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा गांव में तीसरी मंजिल से गिरने से पेंटर मकुंद दास महंत की मौत हो गई. घायल मकुंद दास महंत को जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. इधर, परिजन ने मुआवजे की मांग की है.

 



दरअसल, घिवरा गांव का पेंटर मकुंद दास महंत, बिर्रा के नरेश कुमार देवांगन की कपड़ा दुकान में पोताई का काम चल रहा था, जहां उसके साथ अन्य 2 साथी भी काम कर रहे थे. मकुंद दास महंत की तबियत खराब होने की वजह से वह ऊपर से नीचे उतर रहा था. इस दौरान वह तीसरी मंजिल से गिरने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए बिर्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति होने पर घायल पेंटर को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

यहां जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने घायल पेंटर मकुंद दास महंत को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. इधर, परिजन ने मुआवजे की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!