JanjgirChampa Big News : लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे शख्स की बड़ी नहर में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरीत गांव की बड़ी नहर में व्यक्ति की लाश मिली है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक की पहचान करने जांच में जुटी थी. मृतक की पहचान जांजगीर निवासी रेवालाल कुर्रे के रूप में हुई है, जो 2019 लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे. पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के आईबी रेस्ट हाउस वार्ड नं 19 निवासी रेवालाल कुर्रे, कल शाम को घर से निकले थे. आज किरीत गांव की बड़ी नहर में लाश मिलने की सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकलवाया. जांच के दौरान मृतक की पहचान रेवालाल कुर्रे के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!