JanjgirChampa Big News : गवर्नमेंट कॉलेज के क्लर्क की घर में लाश मिली, बदबू आने पर पुलिस को दी गई सूचना, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के राछाभाठा की हाऊसिंग बोर्ड की कालोनी में कॉलेज के लिपिक की लाश मिली है. बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और परिजन की मौजूदगी में दरवाजा को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो फर्श पर लिपिक का शव पड़ा हुआ था. 3-4 दिन पुराना शव बताया जा रहा है. मृतक लिपिक का नाम दुर्गेश यादव था.

 



दरअसल, नवागढ़ में गवर्नमेंट कॉलेज है. यहां दुर्गेश यादव लिपिक था और राछाभाठा की हाउसिंग बोर्ड की कालोनी में रहता था. पुलिस के मुताबिक, लिपिक दुर्गेश यादव शराब पीने का आदी था. इधर, आज घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी फिर पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. यहां परिजन की उपस्थिति में दरवाजा को तोड़ा गया, फिर अन्दर जाकर देखने पर फर्श पर शव पड़ा हुआ था. मामले में पुलिस जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट से लिपिक की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!