JanjgirChampa Big News : फिर लामबंद हुए केएसके महानदी पॉवर प्लांट के भूविस्थापित किसान, कलेक्टोरेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, 7 दिवस में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की कही बात

जांजगीर-चाम्पा. नरियरा गांव के केएसके महानदी पॉवर प्लांट के भूविस्थापित किसान, अपनी मांगों को लेकर फिर से धरना देने के मूड में आ गए हैं. सैकड़ों की संख्या में भूविस्थापितों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें 7 दिवस के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की बात कही है. किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन, किसानों को दबा रहा है और प्लांट को संरक्षण दिया जा रहा है. इसके चलते भूविस्थापित किसानों की सुध नहीं ली जा रही है. किसानों ने यह भी कहा है कि जिला प्रशासन अगर मामले में सुध लेता तो आज यह स्थिति नहीं होती.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

किसानों ने बताया कि पिछले 9 माह से किसान अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. कई बार धरना दिया जा चुका है. मामले में जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन जिला प्रशासन आन्दोलन के बाद नींद से जगता है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

इसके बाद प्लांट से मीटिंग कराकर समझौता कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन इसके बाद कोई पहल नहीं की जाती, जिसके चलते किसान 4 अक्टूबर को आमरण अनशन करने जा रहे हैं. जिसके लिए केलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है. लेकिन विडंबना यह है कि पिछले 9 माह में जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद भी आज तक कोई मांग पूरी नहीं हुई है. इस तरह किसान आन्दोलन करने बाध्य हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!