JanjgirChampa Big Update : बम्हनीडीह थाना से आरोपी के फरार होने का मामला, SP ने 2 आरक्षकों को सस्पेंड किया, ड्यूटी में तैनात 2 आरक्षकों की लापरवाही आई सामने

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना से आरोपी रमेश सिदार के फरार होने के मामले में SP ने ड्यूटी में तैनात 2 आरक्षकों को रोहित मस्ताना, इंद्रजीत कंवर को सस्पेंड कर दिया है. उधर, पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रमेश सिदार, सक्ती जिले के कचंदा गांव अपने घर जा रहा था. कचंदा गांव पहुंचने पर पुलिस ने उसे धरदबोचा. पुलिस ने आरोपी रमेश सिदार के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रमेश सिदार के खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. इस पर पुलिस ने आरोपी रमेश सिदार को गिरफ्तार कर थाना में रखा था और उसकी सुरक्षा के लिए 2 आरक्षक तैनात किए गए थे. यहां आरोपी को खाना खिलाने के दौरान वह, ड्यूटी में तैनात दोनों आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया था.

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाया था, लेकिन आरोपी रमेश सिदार फरार हो गया था. इधर, बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपी रमेश सिदार को पकड़ लिया है. दूसरी ओर, चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने पूरे मामले से एसपी को अवगत कराया था. फिलहाल, ड्यूटी में तैनात 2 आरक्षकों रोहित मस्ताना, इंद्रजीत कंवर को एसपी ने सस्पेंड कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!