JanjgirChampa News : शिवरीनारायण में खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन रोकने महानदी जाने वाले रास्ते को JCB से खोदा गया

जांजगीर-चाम्पा. खनिज विभाग की टीम ने शिवरीनारायण में महानदी से रेत का अवैध उत्खनन उर परिवहन को रोकने बड़ी कवायद की है और JCB से एप्रोच रोड को खोदवाया है, ताकि वाहनों की आवाजाही महानदी में ना हो सके. दूसरी ओर, खनिज विभाग की टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर को भी जब्त किया है. इससे पहले, तहसीलदार की टीम ने भी 4 ट्रैक्टर को रेत का अवैध उत्खनन करते पकड़ा था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident : NH-49 में ट्रेलर और कंटेनर के बीच भीषण हादसा, केबिन में फंस गया था ट्रेलर का ड्राइवर, घायल दोनों ड्राइवर को भेजा गया अस्पताल...

दरअसल, शिवरीनारायण के बैराज के पास महानदी में लगातार रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. इसके बाद बैराज को नुकसान हो सकता है. इसे देखते हुए खनिज विभाग की टीम ने रेत का उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण में सीड बॉल का बहुत बड़ा महत्व है : कोसमा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, 'सीड बॉल अभियान' का हुआ शंखनाद
error: Content is protected !!