Korba Murder : मछली चुराने के शक में डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कटघोरा थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में मछली चुराने के शक में डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. गांव के खेत में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी गांव के ही विजय बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है.

 



पूछताछ में जो बात निकलकर सामने आई है, वह चौंकाने वाली है. दरसअल, विजय बहादुर, मछली पकड़ने प्रतिदिन गांव के खेत मे जाल लगाता था. फिर जाल और मछली गायब मिलती थी. यहां युवक ने घात लगाया और रात 2 बजे लालजी पाटले को खेत के पास देखा. यहां युवक लालजी पाटले के डंडे को छीनकर उसकी पिटाई कर दी और भाग गया. सुबह खेत में लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!