Korba Unique News : यहां के गणेश पंडाल में अनोखी परंपरा, भोग में लगे लड्डू की होती है नीलामी, इस साल 15 किलो लड्डू की 1 लाख 31 हजार 301 रुपये में हुई नीलामी… ये है बड़ी मान्यता…

कोरबा. शिवाजी नगर में गणेश जी की प्रतिमा विराजित है और भगवान गणेश को 15 किलो का लड्डू चढ़ाया गया है. इसकी नीलामी में बोली 1 लाख 31 हजार 301 रुपये लगी है.

 



कोरबा के शिवाजी नगर में भगवान गणेश को चढ़ाए हुए लड्डू की कीमत आपको हैरान कर देगी. यहां पिछले 26 वर्षों से तेलुगू समुदाय के लोग गणेश जी विराजित करते हैं और प्रति वर्ष भगवान को लड्डू का भोग लगाया जाता है, इस वर्ष भी तेलुगु समुदाय के लोगों ने आयोध्या के रामलला के प्रतिरूप में गणेशजी की प्रतिमा विराजित की है. खास बात तो यह है कि इस लड्डू की नीलामी कर बोली लगाई जाती है और अधिक बोली लगाने वाले विजेता के घर विसर्जन के पहले गाजे-बाजे के साथ लड्डू पहुंचाया जाता है. मान्यता है कि इस लड्डू के साथ भगवान गणेश जी का आशीर्वाद साथ जाता है और उनके परिवार में सुख समृद्धि आती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पिछले वर्ष इस लड्डू का वजन 11 किलो से अधिक था और 1 लाख 25 हजार की बोली लगी थी, वही इस वर्ष 15 किलो के लड्डू को शिवा नाम के व्यक्ति ने 1 लाख 31 हजार 301 रुपये में अपना बनाया है और समिति द्वारा गाजे-बाजे के साथ उनके यहां पहुंचाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!