JanjgirChampa Unique News : ऐसी जिंदादिली नहीं देखी होगी आपने, ऑपरेशन के वक्त 70 वर्षीय मरीज ने ‘तू सोलह बरस की, मैं सत्रह बरस का’ गीत गाया

जांजगीर-चाम्पा. एक जिंदादिल मरीज का वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है. निजी हास्पिटल में ऑपरेशन के वक्त 70 वर्षीय मरीज गंगाराम ने ‘तू सोलह बरस की, मैं सत्रह बरस का’ गीत गाया है, जो खूब वायरल हो रहा है. ऑपरेशन के वक्त मरीज, डॉक्टर से बात भी कर रहा है.

 



बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग मरीज गंगाराम, हार्निया के इलाज के लिए पहुंचा था और उसका ऑपरेशन भी सफल हुआ है. वह सक्ती जिले के हसौद का रहने वाला बताया जा रहा है. बुजुर्ग मरीज के इस अंदाज को वायरल वीडियो के माध्यम को खूब पसंद किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!