Janjgir Unique Judgement : शराब पीकर वाहन चलाना ड्राइवर को महंगा पड़ा, तीसरी बार पकड़ाया तो कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में शराब पीकर वाहन चलाना ड्राइवर को महंगा पड़ गया है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अनोखी सजा सुनाई है और शराबी वाहन चालक को एक माह तक सामुदायिक सेवा का दंड दिया है. इस तरह ड्राइवर को हर दिन 3 घण्टे सिटी कोतवाली थाना में साफ-सफाई करना होगा, वहीं विभिन्न चौक-चैराहों में शराब का सेवन नहीं करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने हेतु लोगों को जागरूक करना होगा.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

दरअसल, तीसरी बार शराब पीकर वाहन चलाते ड्राइवर पकड़ाया है और इससे पहले दो बार कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया था. शराब पीकर वाहन चलाने वाला ड्राइवर स्वदेश यादव, जांजगीर का रहने वाला है, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा था और कोर्ट में पेश किया था.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!