कैंसर की पहली स्टेज पर दिखते हैं ये 5 संकेत, एक्सपर्ट डॉक्टर ने शेयर किए फैक्ट्स. पढ़िए…

cancer Symptoms: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी से जान जाने का जोखिम बना रहता है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। यहीं नहीं, अब भारत में भी इस बीमारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

 



 

 

 

युवा पीढ़ी कैंसर के नए शिकार है। इन लोगों में इस खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, हमारा शरीर ऐसा है जो किसी भी बीमारी के होने से पहले ऐसे सिग्नल्स देने लगता है, जिनसे हम बीमारी के बारे में समझ सकते हैं। कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर शैलेश पुणतांबेकर ने युवाओं में जीरो कैंसर स्टेज को लेकर कुछ फैक्ट्स शेयर किए हैं जो आपको भी जरूर जानने चाहिए।

 

 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर शैलेश के मुताबिक, जीरो स्टेज के कैंसर को प्री कैंसरस कंडीशन कहते हैं। क्या है यह प्री कैंसरस कंडीशन? प्री कैंसरस कंडीशन का मतलब होता है शरीर में कैंसर बड़े पैमाने पर पनपने से पहले के बदलाव। अगर कोई इन्हें समय पर समझकर इलाज शुरू कर दें तो प्री कैंसरस को कैंसर में बदलने से रोका जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

प्री कैंसरस कंडीशन के लक्षण
एक्सपर्ट ने इसके कुछ संकेतों के बारे में बताया है जिनसे हम कैंसर के लक्षणों को पहचान सकते हैं। जैसे:-
बार-बार मुंह में छाले आना-

 

 

प्री कैंसर स्टेज में बार-बार मुंह के अंदर छाले होने की समस्या बनी रहती है। इस संकेत को नजरअंदाज करना जरा भी सही नहीं है।

 

 

जीभ पर सफेद धब्बे या परत बनना-
हालांकि, लोग कहते हैं कि जीभ को सही तरीके से साफ ना करने पर ऐसी सफेद परत जीभ पर जमती है, मगर सही से ब्रश करने के बाद भी ऐसा हो रहा है तो आपको डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए।

 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

डायरिया की समस्या-
कुछ लोगों को हर समय डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। लगातार कब्ज होना, सही भोजन के बाद भी दस्त होना यानी उनके बोवेल में कोई समस्या हो रही है। इस संकेत को भी हल्के में लेना सही नहीं है।

 

 

वजन घटना-
तेजी से वजन घटना भी आम नहीं है। खाना खा रहे हैं लेकिन फिर भी वजन नहीं बढ़ रहा है तो यह संकेत है कि शरीर में कुछ समस्या हो रही है।
इसके अलावा, शरीर में अचानक कोई तिल निकल आना या उन तिलों का साइज बढ़ना भी जीरो स्टेज कैंसर का संकेत है। शरीर पर अचानक से गांठें बन जाना भी कैंसर की ओर इशारा करता है।

 

 

 

कैंसर से बचाव के उपाय

स्वस्थ और संतुलित आहार खाएं।
धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में न निकलें।
शारीरिक संबंध बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। खबर सीजी न्यूज की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

error: Content is protected !!