Janjgir Big News : हसदेव नदी में रात में कर रहे रेत का उत्खनन, तभी पहुंचे खनि अधिकारी, 2 चेन माउंटेन सील, परिवहन कर रहे 3 हाइवा पर कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. खनिज उड़नदस्ता टीम ने फिर बड़ी कार्रवाई की है और जांजगीर क्षेत्र के बिरगहनी गांव में हसदेव नदी पर रेत का अवैध उत्खनन करते 2 चेन माउंटेन को जब्त कर सील किया गया है, वहीं रेत के परिवहन में लगे 3 हाइवा को जब्त किया गया है. पांचों वाहन के मालिकों से खनिज विभाग द्वारा जुर्माना वसूला जाएगा. कार्रवाई में सबसे बड़ी बात यह है कि जिला खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने शिकायत के बाद रात 1 बजे टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की है. दो दिन पहले भी गाड़ापाली गांव में खनिज विभाग की टीम ने हसदेव नदी में रेत का उत्खनन करते 2 चेन माउंटेन पर कार्रवाई की थी.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

जिला खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि बिरगहनी गांव में हसदेव नदी पर चेन माउंटेन से रेत उत्खनन और वाहनों से परिवहन की शिकायत देर रात मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई. 2 चेन माउंटेन और 3 हाईवा को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!