Janjgir Complain : छात्रा ने बीएड के एडमिशन में अधिक शुल्क लेने को लेकर कलेक्टर से शिकायत की, कार्रवाई की मांग की, छग प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ के सदस्य भी पहुंचे थे

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की छात्रा ने एडमिशन में अधिक शुल्क लेने को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा को कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा है और NCRT के द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने वाले कॉलेजों में कार्रवाई की मांग की है. शिकायत देने छग प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ के सदस्य भी पहुंचे थे.

 



छात्रा मनीषा यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका नाम सूची में आया था और आज एडमिशन का अंतिम दिन होने और कॉलेज में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने की वजह से एडमिशन को रिजेक्ट किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

उन्होंने बताया कि NCRT के द्वारा निर्धारित शुल्क एक वर्ष का 31 हजार रूपए है, लेकिन कॉलेज में मनमाने तरीके से एक वर्ष का शुल्क 45 हजार रूपए मांगा जा रहा है. इसके कारण से मनीषा यादव ने एडमिशन को रिजेक्ट किया है और कलेक्टोरेट पहुंच कर मनमाने तरीके से निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!