JanjgirChampa Accident Big Update : तेज रफ्तार पिकअप ने मार्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को कुचला था, बिलासपुर में इलाज के दौरान 1 बच्चे की मौत, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने मार्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को कुचल दिया था. हादसे में 3 बच्चों को बिलासपुर रेफर किया गया था. इसमें घायल 1 बच्चे सुंदर की इलाज के दौरान मौत हो गई है. अन्य 2 बच्चे का इलाज बिलासपुर में चल रहा है. मामले में पामगढ़ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. फिलहाल, घटनाकारित पिकअप वाहन के बारे में अभी तक पता नहीं चला है. पुलिस द्वारा CCTV खंगाला जा रहा है. घटना के बाद वाहन लेकर ड्राइवर फरार हो गया था.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा...

दरअसल, 7 अक्टूबर की सुबह कुटराबोड़ गांव में मार्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को पिकअप ने कुचल दिया था. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी. घायल बच्चों को 108 एम्बुलेंस से पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया था. यहां से 3 बच्चे बिलासपुर और 1 बच्चे को चाम्पा रेफर किया गया था. इसमें घायल 1 बच्चे सुंदर का इलाज के दौरान बिलासपुर के अस्पताल में मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

error: Content is protected !!