JanjgirChampa Arrest : बलौदा के कटरा जंगल में जुआ खेलने वाले 4 जुआरी गिरफ्तार, नगद रकम, मोबाइल, बाइक सहित अन्य सामग्री जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने कटरा जंगल में जुआ खेलने वाले 4 जुआरी को गिरफ्तार किया है और 31 हजार 30 रुपये, 2 मोबाइल, 4 बाइक को जब्त किया है. जब्त सामग्रियों की कीमत लाखों में हैं. मामले में जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि कटरा के जंगल में जुआ फड़ लगा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और 4 जुआरी उपेंद्र राठौर, प्रेम चंद्र महंत, समीउल्ला खान, मुकेश कुर्रे को गिरफ्तार किया है. साथ ही, जुआरियों के कब्जे से 4 बाइक, 2 मोबाइल, 31 हजार 30 रुपये नगदी रकम सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है. जुआरी उपेंद्र राठौर, जांजगीर के चितरपारा, प्रेमचंद्र महंत, कोरबा के दीपका, समीउल्ला खान, कोरबा के भैसमा और मुकेश कुर्रे बलौदा के बिरगहनी का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!