JanjgirChampa Thief Arrest : नायब तहसीलदार समेत 5 अफसरों के घरों के टूटे ताले, 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 1 नाबालिग, चोरों ने अकलतरा में भी की थी चोरी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा की जीडी कॉलोनी में नायब तहसीलदार समेत अफसरों के 5 घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपी और 1 खरीददार समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में एक नाबालिग शामिल है. चोरी करते बदमाश CCTV में कैद हुए थे. इससे पुलिस को बड़ी मदद मिली. मामले में सोने-चांदी के जेवर, चोरी की बाइक को जब्त किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 85 हजार रुपये है.

 



2 आरोपी संजू कश्यप, सुनील कश्यप, पचरी गांव के रहने वाले हैं, 1 आरोपी परदेशी गोंड़ उर्फ टाइगर अकलतरा के पुरानी बस्ती का रहने वाला है, वहीं आरोपी खरीददार संजय प्रजापति मुंगेली जिले के पदमपुर का रहने वाला है. इधर, मामले में कई आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी है. मामले में BNS की धारा 331(3), 305(1), 317(2), 303(2), 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपियों ने बलौदा और अकलतरा क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस के मुताबिक, बलौदा की जीडी कॉलोनी में नायब तहसीलदार समेत 5 अफसरों के घरों के ताले टूटे थे और अकलतरा क्षेत्र में भी चोरी की वारदात हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. लगातार चोरी होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इसके बाद संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

इसके बाद चोरी और चोरी की सामग्री को आपस में बाटने और सोने-चांदी के जेवर को बेचने की बात सामने आई. आरोपी खरीददार संजय प्रजापति और चोर परदेशी गोंड़ उर्फ टाइगर, संजू कश्यप, सुनील कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. इधर नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है. साथ ही, मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!