JanjgirChampa Big News : कोटमीसोनार गांव के सरपंच और तत्कालीन सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की, अकलतरा SDM ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में तहसील के सामने कोटमीसोनार गांव के सरपंच और तत्कालीन सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की गई. इस पर अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल ने सरपंच पर कार्रवाई करने की बात कही है, वहीं तत्कालीन सचिव के खिलाफ जनपद और जिला पंचायत से की जाएगी. एफआईआर करने को लेकर एसडीएम ने कहा है कि जनपद स्तर से तय किया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : प्रशासन ने मुखौटा को जब्त किया, CSP, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और टीआई की टीम ने दुकानदारों को दी हिदायत, अब पकड़े गए तो...

दरअसल, कोटमीसोनार गांव के सरपंच और तत्कालीन सचिव पर 15वें वित्त में 25 लाख रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगा है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच में गड़बड़ी की बात सामने आ चुकी है. इसके बाद ग्रामीणों ने सरपंच और तत्कालीन सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अकलतरा में तहसील के सामने सरपंच और तत्कालीन सचिव के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया. बाद में, एसडीएम द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fire : कचहरी चौक के पास 3 दुकानों में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर काबू पाया

error: Content is protected !!