JanjgirChampa DeadBody : नहर में अधेड़ की लाश मिली, बिर्रा पुलिस कर रही जांच, चाम्पा के सिवनी गांव का रहने वाला था मृतक

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के सोनादह गांव की नहर में अधेड़ की लाश मिली. मृतक का नाम मनहरण बरेठ था, जो चाम्पा क्षेत्र के सिवनी गांव का रहने वाला था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर को चाम्पा के सिवनी गांव का मनहरण बरेठ, खेत गया था और फिर घर नहीं लौटा था. आज उसका शव सोनादह गांव की नहर में मिला. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की तो मृतक की पहचान मनहरण बरेठ के रूप में हुई. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!