JanjgirChampa Suicide : राहौद में घरेलू विवाद के बाद ससुर और बहु ने जहर पी लिया, ससुर की मौत, बहु का इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत राहौद में घरेलू विवाद के बाद ससुर और बहु ने जहर पी लिया. घटना में ससुर रमेश देवांगन की मौत हो गई है, वहीं बहु का इलाज पामगढ़ के CHC में चल रहा है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत राहौद के ध्रुव देवांगन ने उधारी रकम ली थी. इस उधार को छूटने उसने अपनी पत्नी डॉली का जेवर गिरवी रखा था. ससुर रमेश देवांगन को भी जेवर छुड़ाने कहा गया. इस बात को लेकर घर में विवाद हुआ और ध्रुव देवांगन के पिता रमेश देवांगन ने जहर पी लिया, फिर उनकी बहु यानी ध्रुव देवांगनकी पत्नी डॉली ने भी जहर पी लिया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

दोनों को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां ससुर रमेश देवांगन की मौत हो गई, वहीं बहु डॉली का इलाज चल रहा है. इधर, मृतक ससुर रमेश देवांगन के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!