Korba Big News : एनटीपीसी लिमिटेड जमनीपाली कोरबा पर पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई… पढ़िए…

कोरबा. छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी लिमिटेड जमनीपाली कोरबा पर पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने के लिए 4 वाहनों पर 1500 रुपये प्रति टन के हिसाब से 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. तहसीलदार और कार्यपालिक दंडाधिकारी की टीम ने निरीक्षण किया था.दरअसल, धनरास राखड़ बांध से फ्लाईएश परिवहन करने वाले वाहनों का निरीक्षण किया, जिसमें एनटीपीसी के 4 वाहनों को उचित ढंग से तारपोलिन से ढंका हुआ नहीं पाया गया था. निरीक्षण में वाहन चालकों ने बताया कि राख का परिवहन मेसर्स एनटीपीसी लिमिटेड जमनीपाली कोरबा के धनरास राखड़ बांध से किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

मामले में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी को यह राशि डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने का निर्देश दिया है. साथ ही, धनरास राखड़ बांध से 18 से 20 अक्टूबर तक फ्लाईएश परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इधर, पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी द्वारा पर्यावरणीय नियमों का पालन नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!