Mahindra Scorpio का Classic Boss Edition लॉन्च, एक्सेसरी पैक के साथ मिलेगा नया ब्लैक थीम

भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस दौरान महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो के क्लासिक बॉस एडिशन लॉन्च की है। इसकी मदद से कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ला रही है। इसमें कुछ खास बदलाव देखने के लिए मिलेंगे, जिसकी वजह से यह बाकियों से अलग दिखाई देगी। आइए जानते हैं कि Mahindra Scorpio Classic Boss Edition में क्या कुछ खास है। अभी तक इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

 



Mahindra Scorpio Classic Boss Edition

Mahindra Scorpio Classic Boss Edition: क्या है नया
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक बॉस एडिशन को बाकी से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट्स, फॉग लाइट्स, बोनट स्कूप, डोर हैंडल और रियर टेल लाइट्स के इर्द-गिर्द डार्क क्रोम के लिए मिले हैं। इसमें सिल्वर स्किड प्लेट के साथ फ्रंट बंपर एक्सटेंडर भी दिया गया है। इतना ही नहीं, बॉस एडिशन में ORVM में कार्बन फाइबर फिनिश दी गई है, जो काफी यूनिक लगता है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

इसके साथ ही बॉस एडिशन में डोर वाइजर और रियर बंपर प्रोटेक्टर जैसे अन्य एक्सेसरीज बंडल भी दिए गए हैं। इसके साथ ही अपहोल्स्ट्री के लिए ब्लैक थीम दी गई है। इसके डैशबोर्ड को अभी भी डुअल-टोन ब्लैक और बेज कॉम्बिनेशन पेश किया गया है। इस एडिशन में नेक कुशन और पिलो दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

Mahindra Scorpio Classic Boss Edition: फीचर्स
इसके फीचर्स की बात करें तो यह रियर पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल के साथ 9 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ आती है। स्टैंडर्ड स्कॉर्पियो क्लासिक में 5 कलर ऑप्शन रेड रेज, नेपोली ब्लैक, डीसैट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और गैलेक्सी ग्रे दिए गए हैं। साथ ही एलईडी प्रोजेक्टर लैंप, फॉग लैंप और डीआरएल, सिग्नेचर टावर टेल लैंप, साइड-फेसिंग रियर डोर, डुअल-टोन फिनिश वाले 17-इंच के पहिए, स्टैण्डर्ड स्कॉर्पियो क्लासिक के कुछ फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!