Sakti Big News : सकरेली ( ब ) में बाइक सवार युवक-युवती को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने दोनों को किया मृत घोषित

सक्ती. बाराद्वार के सकरेली में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृत युवती सरला, सक्ती के सर्जुनी गांव, युवक अमन कुमार नवनीत, नगरदा थाना क्षेत्र के झरना गांव का रहने वाला है.

 



सक्ती TI बृजेश तिवारी से जानकारी मिली कि बाराद्वार के सकरेली गांव में बाइक सवार युवक-युवती को अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर चोट आई थी, जिन्हें डायल 112 के माध्यम से इलाज के लिए सक्ती अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आज पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!